गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के खरखरी पंचायत अंतर्गत मारगोड़ा (ढबिया) जंगल में गुरुवार अहले सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। शव को देखते ही इसकी सूचना बिरनी पुलिस को दी। मृतक की पहचान प्रदीप पंडित (35),पिता द्वारिका पंडित के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रदीप पंडित बुधवार रात को ही घर से निकला था और सुबह जंगल से शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ महीने पहले ही पत्नी भी घर छोड़ कर चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट ...