गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना पुलिस ने मोबाईल छिनतई मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी मो छोटू है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पचंबा पुलिस ने बताया कि जेल भेजा गया आरोपी मो छोटू पचंबा थाना कांड संख्या 114/2024 का अभियुक्त है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मुंबई पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले के आरोपित को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...