गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव से शुक्रवार की सुबह एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार करके गिरिडीह जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का स्मार्ट फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी गिरिडीह मुफ्सिल थाना क्षेत्र के कोईमारा ( उदनाबाद) गांव निवासी 26 वर्षीय देव नारायण वर्मा हैं। गांडेय पुलिस ने भुक्तभोगी गुली राणा के लिखित आवेदन के आधार पर 44/26 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव निवासी गुली राणा के घर में शुक्रवार अहले सुबह एक युवक चुपके से दाखिल हुआ और उनके घर में रखा मोबाइल लेकर भाग गया। इसी क्रम में गुली राणा की नजर उक्त युवक पर पड़ी, जिसके बाद गुली राणा के परिजन और ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़कर पुलिस के हव...