गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी-बरहमसिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे चन्दौरी निवासी करण तुरी और उसके फूफा को तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे करण तुरी की मौत हो गई जबकि उनके फूफा लाटो तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी आए हुए थे। सोमवार की सुबह लाटो तुरी अपने साला के बेटा करण तुरी के साथ टहलने निकले थे। तभी बरहमसिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोर का धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल धक्का लगने के बाद करण तुरी उछलकर बिजली के खंभे से जा टकराया। वही...