Gridih News: मॉर्निंग वॉक के दौरान हृदयाघात से चंद्रशेखर विश्वकर्मा का निधन
गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, डोरंडा के संस्थापक शिक्षक एवं शिव दुर्गा न्यास के वरिष्ठ सक्रिय सदस्य चंद्रशेखर विश्वकर्मा का सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से डोरंडा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि चंद्रशेखर विश्वकर्मा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे। वे समाज के हर कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते थे। उनके निधन से शिक्षा, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर मंगलवार की संध्या चार बजे शिव दुर्गा न्यास परिवार एवं ग्रामीणों की ओर से वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.