Gridih News: मॉक ड्रिल में परखी गई आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गिरिडीह पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को न्यू पुलिस लाइन पपरवाटांड़ में मॉक ड्रिल आयोजित कर जवानों की तैयारी और आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को परखा गया। एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया। दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गिरिडीह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं चाहती। यह भी पढ़ें- Gridih News: डीसी-एसपी की अगुवाई म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.