गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थंभा ओपी क्षेत्र में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को घोड़थंभा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Godda News: ठाकुरगंगटी में एसडीपीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजितबैठक में चर्चा बैठक में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों ने पूजा एवं मेला के दौरान प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में लोगों ने घोड़थंभा बाजार में लगने वाले दुर्गापूजा मेले को लेकर विभिन्न समस्याओं से पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया। बताया गया कि मेले में दूर-दराज के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में घोड़थंभा बाजार एवं आसपास की गलि...