Gridih News: मेला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के चंपापुर पंचायत के ईरचिट्टा गांव में छाता मेला के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक मांझी बाबा शुकरा मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार घट रही घटनाओं को देखते हुए मेला कमेटी के सदस्य मेला का आयोजन ऐसे समय में करें जब सभी लोग अंधेरे के पहले घर पहुंच सके। थाना प्रभारी ने कहा कि मेला का आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति जरुर लें। ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि शांति पूर्ण तरीके से मेला का आयोजन हो इसकी जिम्मेदारी मेला समिति को भी लेनी होगी। इस विषय में बरमसिया 2 पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल मुर्मू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी के सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.