गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के मेढ़ोचपरखो पंचायत क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। अब किसानों को अपनी सब्जियां और अन्य कृषि उपज बेचने के लिए दूर-दराज के हाट-बाजारों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मेढ़ोचपरखो मोड़ पर साप्ताहिक हाट लगाने का निर्णय लिया गया है। हाट का औपचारिक उद्घाटन 9 सितंबर को किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को मेढ़ो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में मुखिया मनोज कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सिरसिया, दमगी, बड़कीटांड़, मदनपुरा, चिलगा, मेंढ़ोचपरखो, बुधुवाटांड़, गुरगुरो, मेंढ़ो, पन्नियां, चपरियामो, मंगलो, गोबिंदपुरा और झरियाटांड़ समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान शामिल हुए। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान सालभर विभिन्न फसलों...