गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा स्थित लाइफलाइन मेडिकल हॉल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद मेडिकल हॉल में दोबारा से डॉ. एजे अंसारी ने अपना प्रैक्टिस शुरू कर दिया है। हालांकि बच्ची की मौत के बाद एक दिन मेडिकल भी बंद रहा एवं डॉक्टर भी फरार रहे। डॉक्टर अंसारी के दोबारा प्रैक्टिस शुरू करने के सवाल पर चिकित्सा प्रभारी कुलदीप तिर्की ने बताया कि मैंने सीएस को संबंधित डॉक्टर के बारे में लिखित रूप से अवगत कराया है। बताया कि बच्ची की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई थी। डॉक्टर एलोपैथिक इलाज बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं। इस समय पोलियो एवं अन्य कामों में व्यस्त हूं। इस वजह से समय नहीं निकाल पा रहा हूं। बहुत जल्द ही इस तरह के डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं दूसरी ओर डॉक्टर अंसारी ने बताया कि पिछले 50 वर...