गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल सम्मेदशिखरजी मधुबन स्थित गुणायतन में साधनारत राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि मृत्यु जीवन का अटल सत्य है। प्रत्येक जीव को एक न एक दिन इस संसार से विदा होना है। ऐसे में मृत्यु को केवल शोक और दुख का कारण बनाने की बजाय उसे वैराग्य, आत्मचिंतन और जीवन की वास्तविकता को समझने का माध्यम बनाना चाहिए। मनुष्य को जीवन की नश्वरता का बोध रखते हुए हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। मुनि श्री शुक्रवार को गुणायतन परिसर में आयोजित शंका समाधान के लाइव प्रस्तुति कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सवालों का समाधान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयु क्रम किसी के हाथ में नहीं है। किस जीव की कितनी आयु निर्धारित है और उसकी मृत्यु कब, कहां तथा किस परिस्थि...