गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में राखी बंधन के त्योहार पर शुक्रवार दोपहर खूब मूसलाधार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई जमकर बारिश ने शहर के स्टेशन रोड से बाभनटोली तक की सड़क को पानी से भर दिया। इसके अलावा गांधी चौक, चंदौरी रोड, बड़ा चौक, झंडा मैदान सहित अन्य सड़कें भी पानी में डूबी रही। बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें कीचड़मय हो गई है। लोगों को इन सड़कों पर चलने में परेशानी हो रही है। लोग आवश्यक कार्यों से निकल रहे हैं। लोगों को कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। सुबह से आसमान साफ था। दोपहर के बाद एकाएक मौसम बदल गया और बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: 15 मिलीमीटर बारिश, किसानों को फायदाबारिश की स्थिति दोपहर से तेज बारिश होने लगी। इस वजह से शहर के कालीबाड़ी रोड, चंदौरी रोड, बस स्टैंड रोड, बरवाडीह रोड, भ...