गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के गुलियाडीह गांव के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में न ही सड़क की व्यवस्था है न ही पेयजल की और न ही बच्चों के पठन - पाठन के लिए विद्यालय की। डिजिटल युग में भी उक्त गांव के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित अपना जीवन काट रहे हैं। बता दें कि गुलियाडीह गांव में 75 परिवार के लगभग 400 आबादी रहती है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन को कई बार अपनी समस्याओं से अवगत कराया परंतु अभी तक किसी भी तरह का समाधान नहीं निकलने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

समस्याएँ इस विषय में ग्रामीणों में गोपाल दास, तुलसी दास, टहलू दास, बबलू दास, बजरंगी दास, उगन दास, किसुन कोल, नरेश कोल, भरत टुडू, एतवारी दास, भिखनी देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, मंजू द...