गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: सियाटांड़(गिरिडीह)। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित गांव बरामो, भीमाटांड़, बेलाटांड़, नईटांड़, सहियारी, लच्छुवाडीह, खोसोखार आदि गांवों के ग्रामीण आज आजादी के 79 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पहुंच पथ तक से वंचित हैं।

ग्रामीणों की कठिनाइयाँ बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग के कोसोगोंदोदीघी से उक्त गांवों की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। बरसात में उक्त गांवों के ग्रामीण मानों किसी टापू पर रहते हों। वर्ष के चार महीने वहां के लोगों का जीवन भारी कष्टमय रहता है। ग्रामीण एक पगडंडी व कुछ दूरी तक कच्ची सड़क पर आवाजाही करते हैं। बरसात में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। सड़क नहीं रहने से कीचड़ में वहां वाहनों की आवाजाही भी बड़ी मशक्कत से होती है। वहां के बच्चे प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक के लिए...