गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत के पंडरिया गांव स्थित हटिया मैदान में शुक्रवार शाम पीस क्लब पंडरिया की और से मुफ्ती सईद आलम चैंपियन ट्रॉफी नामक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो मुफ्ती सईद आलम उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके टूर्नामेट का शुभारंभ किया। टूर्नामेट का पहला मुकाबला एमएस 11 और बादशाह 11 के बीच खेला गया। बता दें कि दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे मैच ड्रा हो गया। मैच ड्रा होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में भी मैच का निर्णय नहीं निकल सका और अंधेरा हो जाने के कारण मैच बेनतीजा ही खत्म हो गया। आयोजक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि रविवार को उक्त मैच का जीत...