गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: देवरी। देवरी के चतरो-महतोटांड़ रोड पर पुरनीगढ़िया गांव के पास सड़क में बरसात का पानी जमा हो गया है। जिससे राहगीरों समेत आसपास के ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बताया गया कि मुख्य सड़क में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण बारिश का पानी मुख्य सड़क में जमा हो जाता है। जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लगातार कई दिनों तक पानी जमा रहने से क्षेत्र में मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिससे क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया आदि अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। जमे हुए पानी से निकलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहनेवाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।पंचायत समिति सदस्य पिंटू हाजरा, अजय कुमार हाजरा, बबलू कुमार साव, भागवत राय, फाल्गुन...