गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: देवरी। देवरी के चतरो-महतोटांड़ मुख्य मार्ग स्थित पुरनीगढ़िया गांव के पास सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से राहगीरों सहित आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बताया कि सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने के कारण वर्षा का पानी सड़क पर ही ठहर जाता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से जहां सड़क पर आवागमन मुश्किल हो जाता है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा जमे हुए पानी से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास रहनेवाले लोगों को परेशानी होती है。

सम...