गिरडीह, सितम्बर 4 -- Gridih News: बगोदर। भाजपा नेता स्व. मिथिलेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और निमियाघाट स्थित हेठनगर होटल को स्थायी रूप से सील करने की मांग को लेकर हेसला ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में समस्त हेसला ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 34 वर्षीय मिथिलेश यादव की नृशंस हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप दिया गया है और स्थानीय पुलिस द्वारा लीपापोती की जा रही है। आरोप है कि साक्ष्य मिटाने और सुनियोजित हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की नीयत से उनकी मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर शव के समीप फेंक दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य षड्यंत्रकारी को बचाने के लिए उसके भाई और होटल स्टाफ को आनन-फानन में गिरफ्तार कर मामले को रफा-दफा किया जा रहा है ...