गिरडीह, सितम्बर 16 -- Gridih News: देवरी के घोसे पंचायत की मुखिया लीलावती देवी के 28 वर्षीय पुत्र रंजन यादव का मंगलवार देर रात अपने घर के कमरे मे फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों समेत घोसे पंचायत क्षेत्र में मातम पसर गया। बताया गया कि रंजन यादव मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था। उसके आकस्मिक निधन के बाद पत्नी एवं दो छोटे छोटे बच्चों के उपर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। इधर, घटना की सूचना पर बुधवार सुबह देवरी थाना के एसआई रिशु कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार के सदस्यों को समझा बुझाकर मृतक शव का पंचनामा कर अन्त्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया गया। इस सम्बंध में बताया गया कि मंगलवार रात में परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह घर में सो गए ...