गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। करोड़ों रुपये की ठगी मामले में जेल में बंद राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दाखिल कर दी है। मुकेश सिन्हा ने अधिवक्ता प्रकाश सहाय के माध्यम से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 480 के तहत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह की अदालत में गुरूवार को जमानत याचिका दाखिल की है। मुकेश की जमानत याचिका पर 23 अक्तूबर 2026 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पहली सुनवाई होगी। उल्लेखनीय रहे कि इसी मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त अमित सिन्हा ने 16 अक्तूबर को अधिवक्ता विशाल आनंद के माध्यम से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। 23 अक्तूबर को अमित सिन्हा ...