Gridih News: मुंबई अग्निकांड में बगोदर के प्रवासी मजदूर धनपत महतो की मौत
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: मुंबई में बिल्डिंग में लगी आग की घटना में बगोदर प्रखंड के ग्राम माहुरी निवासी प्रवासी श्रमिक धनपत महतो की मौत हो गई। बताया जाता है कि 8 नवंबर की रात अंधेरी वेस्ट के रनवाल एलिगेंट टावर की 17वीं मंजिल में लगी आग में बचाव कार्य के दौरान लिफ्ट में फंसने से दम घुटने से उनकी मौत हुई थी। सोमवार को शव गांव पहुंचा तब अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलने के बाद बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह रविवार को ग्राम माहुरी पहुंचे और मृतक के शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी दुःख संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने झारखंड सरकार से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि, प्रवासी मजदूर सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.