गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के मुंडरो के पहाड़ी में स्थित नाग देवता के मंदिर में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा में सरिया, बरकट्ठा, बगोदर एवं आसपास के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। सभी ने नाग देवता का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के पश्चात भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह पूजा त्यागी बाबा टोकन भगत के माध्यम से संपन्न हुई। पूजा में मुख्य रूप से पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद महतो, बरकट्ठा से गोपेश्वर प्रसाद, छोटे प्रसाद, सरिया से हरि पंडित, पूजा कमेटी की ओर से घनश्याम महतो, गंगो महतो, त्रिभुवन महतो, छत्रधारी महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: मुंडरो पहाड़ी मंदिर में मनी नाग पंचमी, उमड़े श...