Gridih News: मुंडराडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, महिला घायल
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मुंडराडीह गांव में गुरुवार की सुबह मकान बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से फातमा बीबी और उनके पति समशुद्दीन मियां मामूली रूप से चोटिल हो गए। घायलों का बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज के बाद पीड़िता फातमा बीबी ने विरोधी पक्ष के खिलाफ थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में फातमा बीबी ने बताया कि गांव की एक विवादित जमीन पर पुलिस ने अगले आदेश तक किसी भी पक्ष को काम करने से रोक लगा रखी थी। बावजूद इसके गुरुवार सुबह उनके हिस्सेदार विवादित जमीन पर जबरन मकान बनाने लगे। मना करने पर उन्हें जमीन पर पटक दिया गया, कपड़ा फाड़कर लज्जा भंग की गई और बीच-बचाव करने आए उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.