गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर रातडीह में मिष्टान्न भंडार की आड़ में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही जुआरी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर तीन को दबोच लिया। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रातडीह स्थित एक मिष्टान्न भंडार पर छापामारी की थी। बताया जाता है कि यहां लंबे समय से जुआ का धंधा चल रहा था। अड्डे पर बेंगाबाद के अलावा दूर-दराज से भी लोग पहुंचते थे और लाखों रुपये का दांव लगाया जाता था। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जुआ खेल रहे लोग पैसे और ताश के पत्ते छोड़कर भागने लगे। इसके बावजूद पुलिस ने 3 लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आई। मौके से पुलिस ने 3 ...