गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के मिनी स्टेडियम में मंगलवार से जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता किसी महाकुंभ से कम नहीं होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी और खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान में अपना दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। पहले मैच में कोडरमा और गिरिडीह की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच होनेवाले मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। एससीबी क्लब के अध्यक्ष राजू मंडल ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खेल युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने की प्रेरणा देता है : सांसद प्रतिनिध...