Gridih News: माल्डा में डांडिया उत्सव का आयोजन
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गावां प्रखंड के माल्डा स्थित साहू धर्मशाला में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चियों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय और उत्सवी माहौल से सराबोर रहा। बच्चियों ने संगीत की धुन पर डांडिया खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दिया। उत्सव में शामिल बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मौके पर प्रमोद साव, दुर्गा लाल बरनवाल, राजेश बरनवाल, रामवतार साव, चुन्नू कुमार आदि आयोजन को सफल बनाने में लगे थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.