गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के राजपुरा गांव में बुधवार को इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाकपा माले और किसान महासभा की संयुक्त बैठक भी हुई। बैठक में 20-21 सितंबर को पंजाब के जालंधर में प्रस्तावित किसान राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। अकलेश यादव ने कहा कि देश में छात्र, नौजवान और किसान अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से करीब 10-12 किलोमीटर दूर स्थित राजपुरा गांव आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव की मुख्य सड़क जर्जर है। करीब 600 की आबादी वाले गांव में अब तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। इससे छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से...