गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार बाजार के गांधी चौक में शनिवार को कूड़ो कराटे एकेडमी रॉयल मिक्सड मार्शल आर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया गया। विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान एकेडमी के खिलाड़ियों ने अलग अलग मूवमेंट, मुक्केबाजी, किक और काटा कर के बाबूलाल मरांडी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि आज के समय बच्चे बच्चियों मोबाइल में खोए रहते हैं जिसके कारण बच्चे सुस्त हो जाते हैं। इसलिए बच्चों को मोबाइल छोड़कर इन सब खेल में भेजें। राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बाद स्पोर्ट्स कोटा में खिलाड़ियों को रिज़र्वेशन मिलता है। मौके पर झारखंड कुडो- कराटे अध्यक्ष विवेक यादव, गिरिडीह भाजपा नेता पवन साव, मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, बीरेंद्र यादव, शंभू मोदी, नीरज कुमार मोदी उपस...