Gridih News: मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के 35 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के पेसरागढ़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के 35 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। जेल भेजे गये आरोपियों में कृष्णा नगर निवासी विजय यादव एवं धथुरी यादव तथा पेसरागढ़ा निवासी नीरज यादव शामिल है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामला : एक पक्ष से पेसरागढ़ा निवासी दामोदर यादव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.