गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कुसैया निवासी पवन सिंह (21 वर्ष), पिता मनोज सिंह, करू साव (26 वर्ष) तथा ग्राम पोबी निवासी दामोदर साव(45 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना से संबंधित मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...