Gridih News: मारपीट की दो घटनाओं में 6 लोग घायल
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो एवं सोनदिघी गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। घटना के सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। इस संबंध में बताया कि एक घटना चतरो गांव में हुई। जहां मारपीट में पवन सिंह (45 वर्ष) एवं रिया कुमारी (18 वर्ष) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी देवरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया। अन्य घटना सोनदिघी गांव में हुई। जहां मारपीट में गोनी देवी (55 वर्ष), मंजू कुमारी (30 वर्ष), सोनी कुमारी (35 वर्ष) एवं छेदी राणा (60 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.