Gridih News: मांदर की थाप पर करम गीतों पर समूह में नाची बहनें
गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करम पर्व प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। गांवों के टोले-मोहल्लों में महिलाओं और युवतियों ने करम अखरा में करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मांदर की थाप और डीजे की धुन के बीच देर रात तक करम गीतों पर सामूहिक नृत्य का दौर चलता रहा। करम पर्व को लेकर युवतियां कई दिनों से तैयारियों में जुटी थीं। पर्व के प्रथम दिन स्नान के बाद नदी से बालू लाकर उसमें जावा बोया गया। जावा की डालियों को करम अखरा में रखकर प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना की गई। पर्व की रात करम डाली के चारों ओर महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में गीत गाते हुए नृत्य करती रहीं。 यह भी पढ़ें- Jamtara News: धूमधाम से मना भाई-बहन का प्रेम, प्रकृति और पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.