गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत सचिवालय प्रांगण में आयोजित विशेष समारोह में समाज को दिशा देने वाले दो दिवंगत विभूतियों को मरणोपरांत 'पंचायत रत्न' उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्व. डॉ. ललितानंद प्रसाद और गिरिडीह में लौह उद्योग की स्थापना कर पंचायत को पहचान दिलाने वाले स्व. दशरथ राम को यह सम्मान प्रदान किया गया। बीडीओ गणेश रजक और मुखिया शिवनाथ साव ने संयुक्त रूप से स्व. डॉ. ललितानंद की धर्मपत्नी तथा स्व. दशरथ राम के आश्रित राजकुमार राम को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है। पंचायत को आगे बढ़ाने में...