Gridih News: महेशलुंडी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बाह्य मूल्यांकन संपन्न
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गिरिडीह। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत गिरिडीह जिले के महेशलुंडी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को भौतिक बाह्य मूल्यांकन (फिजिकल एक्सटर्नल असेसमेंट) संपन्न हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर से विशेषज्ञों की टीम पहुंची थी। टीम में डॉ. आशुतोष मिश्रा और डॉ. प्रियंका शामिल रहे। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। इस मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बेहतर बनाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान मुखिया शिवनाथ साव सहित स्थानीय स्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.