गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत महेशमरवा ग्राम पंचायत भवन में गुरुवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत महिला एवं बाल सभा आयोजित की गई। महिला सभा की अध्यक्षता मुखिया सोनिया देवी ने की। सभा में पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। बाल सभा में बच्चों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन किया। जिसमें करिश्मा कुमारी अध्यक्ष, मो. अरमान सचिव तथा अनुराधा कुमारी कोषाध्यक्ष चुने गए। बच्चों ने मॉडल विद्यालय महेशमरवा में बोरिंग, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं महिला सभा में सुमा देवी को अध्यक्ष, चंपा देवी को सचिव तथा फुलवा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सुनिता...