गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के जमामो देवी माता मंदिर में शनिवार को चेन स्नैचिंग करने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ी मुस्कान कुमारी की निशानदेही पर थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य तीन चेन स्नैचरों को गिरफ्तार कर तिसरी थाना ले आई है। जिसमें दो महिला और एक पुरुष चेन स्नैचर शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। संभवतः सोमवार को पुलिस अधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बहरहाल, हीरोडीह के अजीत कुमार और धनवार के कृपालपुर गांव के निवासी संतोष राय ने संयुक्त रूप से तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर सोने की चेन और सोने के लॉकेट की चोरी होने को लेकर रपट लिखवाई है। आवेदन के माध्यम से कहा गया कि अन्य श्रद्धालुओं ...