Gridih News: महिला के साथ मारपीट करने पर सात लोगों पर केस
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। डायन-भूत का आरोप लगाकर महिला को मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले में कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर पुलिस ने गरडीह गांव के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में पीड़िता के द्वारा न्यायालय में परिवाद पत्र दायर कर बताया गया है कि 22 मई 2026 को गरडीह गांव के कारु राम सहित सात लोगों ने डायन भूत कहकर मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: महिला को पीटने के मामले में तीन नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.