गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महागौरी के दर्शन-पूजन के लिए खुरचुट्टा, बेंगाबाद सहित अन्य पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर परिसर में अहले सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। वहीं बेंगाबाद, मानजोरी, मोतीलेदा, जेरूआडीह, गेनरो, महुआर सहित कई अन्य पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए महिला-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-बाजे से मां का दरबार गूंज रहा था, जबकि माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: महागौरी के स्वरूप में पूजी गईं मां निमहरा, दर्शन-पूजन को उमड़ी भीड़ ...