Gridih News: मवेशियों से लदे ट्रक में कंटेनर ने मारी टक्कर
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बेको मुर्गियाटोंगरी के पास नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी मवेशियों से लदे एक ट्रक को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों का परिचालन भी बाधित रहा। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बाद में बगोदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मवेशियों को कहां से कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.