गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के पहले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर में 290 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में डॉ. अनुज अनिल लड्डा (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. रोईश उद्दीन (ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन), डॉ. मो. शहज़ाद शेख (मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. लीलावती पाडिगेला (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ. समीक्षा सोनथालिया (बाल रोग), डॉ. विशाल शाहाबादी एवं डॉ. सौरभ जगनानी (दंत रोग), डॉ. निकेश सिंह (रेडियोडायग्नोसिस), डॉ. विवेक डोकानिया (ईएनटी), डॉ. आशुतोष गेडा (त...