Gridih News: मरम्मत के बाद ही उखड़ने लगी है सड़क
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के जलखरियोडीह मोड़ से बिशनपुर सड़क का मरम्मति कार्य होने के साथ ही सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं। जिसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में व्यवस्था के खिलाफ रोष व्याप्त है। इस संबंध में किशोर कुमार तिवारी, प्रियनाथ तिवारी, राजकिरण तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, जगरनाथ कुमार, बिनोद महथा, सचिन साव, सीतो दास, राहुल यादव, शंकर राय, रिंटु कुमार राय आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जलखरियोडीह बिशनपुर सड़क की मरम्मति कार्य की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें कार्य संवेदक के द्वारा प्राक्कलन की अनदेखी कर मनमाने तरीके से उक्त सड़क की मरम्मत कराई गई। जिसके कारण सड़क बनने के महज 15 दिन में ही ऊपरी परत उखड़ने लगी है। जिससे मुख्य सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे भी बन गए हैं। बताया कि संवेदक के द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.