Gridih News: मनसाडीह चौक के यात्री शेड से अतिक्रमण हटाने की मांग
गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: अंचलाधिकारी को आवेदन देकर ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग राजधनवार/ खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। राजधनवार-सरिया मुख्य मार्ग स्थित मनसाडीह चौक पर बने सार्वजनिक यात्री शेड पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायतवासियों की ओर से राजधनवार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर यात्री शेड का स्थल निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।
अतिक्रमण की समस्या आवेदन में कहा गया है कि मनसाडीह चौक पर स्थित सार्वजनिक यात्री शेड पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके कारण यात्रियों को बारिश, धूप और अन्य प्रतिकूल मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री शेड का उपयोग नहीं कर पाने के कारण लोगों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.