Gridih News: मधुमक्खियों के हमले से 11 लोग घायल
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के गोबरदहा के समीप जंगल में मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर 11 लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से वहां अफरातफरी मच गई। घायलों में खनियापहरी के मोहन हेम्ब्रम, दुधपनिया की फुलवा देवी, बिरने के अनंत सिंह, जीवन सिंह, देवेंद्र सिंह व सुमन सिंह, गावां के मो. इरफान व अली खान तथा गोबरदहा के बजरंग मुर्मू, पूरन टुड्डू और बड़की देवी शामिल हैं। सभी को मधुमक्खियों ने जंगल में काट लिया। घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गावां सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.