Gridih News: मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत, पत्नी व भाभी जख्मी
गिरडीह, अक्टूबर 31 -- मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा में शुक्रवार शाम मधुमक्खियों के हमले में 65 वर्षीय महेश कुमार राउत उर्फ महादेव राउत की मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी खेतिया देवी और भाभी मुन्नी देवी जख्मी हो गईं। दोनों का इलाज चल रहा है। मृतक मोतीलेदा पंचायत के सिजुआ गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम महेश कुमार राउत अपनी बारी में पत्नी व भाभी के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। महेश राउत की स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.