गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत मधवाडीह स्थित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रंगोली में छात्राओं ने परंपरा, संस्कृति और सामाजिक संदेशों को खूबसूरती से उकेरा। एक से बढ़कर एक डिजाइन देखकर शिक्षक और अभिभावक भी दंग रह गए। बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभी का मन गर्व से भर गया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है रंगोली मौके पर स्थानीय मुखिया मो. ...