Gridih News: मधवाडीह मुखिया ने दिया त्यागपत्र
गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह के मुखिया मो. सदीक अंसारी ने आत्मसम्मान को पद से बड़ा बताते हुए मुखिया पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने झारखण्ड पंचायत राज अधिनियम की धारा 29(1) एवं 29(2) के तहत 14 नवंबर को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गिरिडीह को अपना हस्ताक्षरयुक्त त्याग पत्र सौंपा है। त्याग पत्र में मुखिया ने उप विकास आयुक्त कार्यालय से निर्गत नोटिस पत्रांक 2587, दिनांक 10/11/2026 पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नोटिस में उन पर अबुआ आवास, पीएम आवास-ग्रामीण, 15वां वित्त आयोग तथा मनरेगा / वीबी-जी राम जी जैसी योजनाओं में अनियमितता का उल्लेख है, लेकिन किसी योजना का नाम, योजना संख्या, कार्यस्थल, राशि, भुगतान विवरण अथवा अनियमितता की स्पष्ट प्रकृति का जिक्र नहीं है। मुखिया का कहना है कि बिना स्पष्ट आरोप के ही वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.