Gridih News: मधवाडीह उउवि में 68 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित
गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: बेंगाबाद। मधवाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित स्थानीय मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए साइकिल वितरण एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे दूर-दराज से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुखिया के हाथों स्कूल के 37 छात्र एवं 31 छात्राओं यानी कुल 68 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.