Gridih News: मतदाता सूची में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में किए जा रहे बदलाव तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विशाल प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो और वोट की गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले का दहन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.