Gridih News: मंदिर में धूमधाम से मना रथ यात्रा महोत्सव
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी गादीधाम में गुरुवार को हर्षोल्लास पूर्वक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। ठाकुरबाड़ी के मुख्य पुजारी श्री शालिग्राम दास जी महाराज एवं मधुसूदन दास की अगुवाई में श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन व महाआरती के साथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया गया। प्रसाद वितरण व भंडारा का आयोजन कर महोत्सव का समापन किया गया। मौके पर सूर्य नारायण माहथा, रघुनंदन प्रसाद सिंह, कपिलदेव राय, किशोरी राय, रघुनंदन चौधरी, अभिराम शर्मा, कामेश्वर राय, अनिल बाबा, बवन मिश्रा, उपेंद्र सिकदार, सत्यनारायण राय आदि लोग उपस्थित थे। इधर देवरी के असको गांव में (19 जुलाई) रविवार को धूमधाम से रथ यात्रा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.