गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: बेंगाबाद। हरिला पंचायत के गोबरीडीह गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर से दान पेटी चुराकर उसमें रखे हजारों रुपये की नगदी निकाल लिए और खाली पेटी को तोड़कर पास के मैदान में फेंक दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब देखकर हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए। खोजबीन के दौरान बच्चों ने मंदिर से कुछ दूरी पर मैदान से टूटी हुई दान पेटी बरामद कर उसे मंदिर में लाकर रखा। स्थानीय समाजसेवी गंगाधर राणा ने बताया कि गोबरीडीह का बजरंगबली मंदिर बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पूजा करने आते हैं।...